Ariz Noor

Add To collaction

"सोंडी गुड़िया"

                " सोंडी गुड़िया"

जिस देश को सोने की चिड़िया कहा जाता है
उसी देश की बेटी को गुड़िया कहा जाता है।

पहुंच गए हम चांद पे,देश को चला रही
वहीं निर्भया जैसी बातें हम सबको हिला रही।

किसी के बोलने से तलाक़, तलाक़,तलाक़
एक पल में होगए रिश्ते और नाते सब हलाक़।

बच्चियाँ जलीं आग में तो माएं भी झुलसती हैं
क्या इस ख्यालात से कोई परेशानी सुलझती है?

सारे धर्म,सारे रिलिजन तो हमारे हक़ में हैं
मगर फिर भी कोख में ही मारे जाते हम नाहक में हैं।

सोने तो हैं इस देश में,मगर सोंडी वो गुड़िया नही रही
क्योंकि खनकती उसकी हाथ में रंग बिरंगी चूड़ियां नही रही।

सुनहरे कल,सुनहरा भविष्य,और इक सुनहरा देश
चलें हम किस राह........भिजवा दो ये संदेश??

   11
7 Comments

Payal thakur

16-Dec-2021 03:26 PM

Nice

Reply

Pallavi

15-Dec-2021 10:16 PM

Nice

Reply

Priyanka Rani

15-Dec-2021 08:46 PM

Nice

Reply